पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जामा मस्जिद में स्वच्छता अभियान

Posted on

19-सितम्बर-2017 12:25 IST
पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के चौथे दिन के काम की योजना बनाई गई। तदनुसार, नामित पदाधिकारियों और अधिकारियों ने जामा मस्जिद का दौरा किया। पर्यटन मंत्रालय में निदेशक श्री पी. वेंकटेशन ने जामा मस्जिद के शाही इमाम से मुलाकात की। शाही इमाम ने दल का स्वागत किया और मस्जिद के अंदर स्वच्छता कार्य की अनुमति प्रदान की। इसके बाद श्री पी. वेंकटेशन स्मारक के महत्व के बारे में विस्‍तार से बताया। अधिकारियो और कर्मचारियों ने गहन साफ-सफाई कार्य संपन्‍न किया। इस दौरान साफ-सफाई कार्य पार्किंग क्षेत्र, सर्विस रोड, टिकट काउंटर के आसपास के क्षेत्र और मस्जिद परिसर के अंदर पेयजल वाले क्षेत्र में किया गया। इस प्रकार चौथे दिन का काम संपन्‍न हो गया और अपेक्षित नतीजे सामने आए।