अब मिली एक और लड़की की लाश-दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Posted on

लगातार बढ़ रही है असुरक्षा की भावना 

लुधियाना: 3 सितम्बर 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

लगातार बढ़ रहे सुरक्षा बलों और क़ानूनी सख्तियों के बावजूद मुजरिमों के होंसले बुलंद हो रहे हैं और आम नागरिक इन समाज विरोधी तत्वों का निशाना बनने के लिए बेबस है। लुधियाना की जवद्दी पुली  से एक स्कूल पढ़ती लड़की की लाश मिली है। इस लाश के के  बार फिर लगता है कि हमने दामिनी उर्फ़ निर्भया को गंवा कर भी कोई सबक नहीं सीखा। अगर सीखा होता तो हम कोई ठोस कदम अवश्य उठाते और इस तरह के सभी दरिंदों का जीना हराम कर देते। ताज़ा विवरण के मुताबिक आशंका है कि स्थानीय जनता नगर में ग्यारवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्र का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी। 

 इस लड़की का पिता उसे सुबह स्कूल छोड़ कर वापिस आया लेकिन लड़की शाम तक घर नहीं लौटी।  देर शाम के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने इस समंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  इसी बीच आज सुबह कुछ लोगों को उसकी लाश जवद्दी की नहर में से मिली। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग सकेगा। एक बार फिर मोमबत्तियां जलायी जाएंगी। लड़कियों के सम्मान और सुरक्षा की ढेरों बातें होंगीं। एक बार फिर प्रदर्शन होंगें। नेतागीरी के चाहवान अपनी फोटो खिंचवाएंगे। अख़बारों में चर्चा होगी। कुछ दिन बाद यह लड़की भी भूल जाएगी क्यूंकि तब तक हो चुकी होगी कोई नयी वारदात किसी और लड़की के साथ। पता नहीं हमारा समाज और प्रशासन कब बनेगा ऐसे दरिंदों के लिए खौफ? आयो इस तरह के वहशियों के लिए कदम कदम पर ज़मीन तन कर दें।  इन्हें कदम रखने का न मौका मिले न ही हिम्मत।